गूगल से पूछा मरने के बाद क्या होता है? फिर खुद का गला रेतकर कर ली आत्महत्या - Newztezz

Breaking

Tuesday, January 28, 2025

गूगल से पूछा मरने के बाद क्या होता है? फिर खुद का गला रेतकर कर ली आत्महत्या

 


Nagpur Suicide Case: महाराष्ट्र के नागपुर से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक 17 साल की लड़की ने गूगल पर सर्च करने के बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना से हर कोई हैरान रह गया। यह चौका देने वाली घटना नागपुर के छत्रपति नगर इलाके की है। मरने से पहले लड़की ने गूगल से सवाल पूछा कि करने के बाद क्या होता है? उसके बाद उसने चाकू से अपनी कलाई काटकर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है कि मृतका प्राइवेट स्कूल में 12वीं क्लास की छात्रा थी और आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक की इकलौती बेटी भी थी।

गूगल पर किया सर्च फिर की सुसाइड

पुलिस के अनुसार लड़की ने आत्महत्या के लिए पहले अपनी कलाई पर चाकू से 5 कट लगाए उनमें से दो कट क्रॉस के आकार में थे इसके बाद उसने गला रेत कर अपनी जान दे दी। सोमवार सुबह करीब 5:45 जब लड़की की मां ने उसे घर के अंदर खून से लथपथ हालत में देखा तो वह घबरा गई। उसने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की का मोबाइल जप्त किया और गूगल सर्च हिस्ट्री की जांच की जिसमें हैरान कर देने वाले खुलासे हुए। लड़की की गूगल सर्च हिस्ट्री में मृत्यु के बाद क्या होता है जैसे सवाल मिले।

विदेशी संस्कृतियों में रुचि रखती थी लड़की

पुलिस की जांच में पता चला है की लड़की को मौत और विदेशी संस्कृतियों में गहरी रुची थी। उसने अपनी डायरी में यूरोपीय संस्कृति के बारे में डिटेल्स से लिखा था। पुलिस को यह भी पता चला कि वह कई हफ्तों से आत्महत्या की प्लानिंग कर रही थी। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लड़की को ऐसा खतरनाक कदम उठाने के लिए क्या मजबूर किया है।

No comments:

Post a Comment