Sanjay Jaiswal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने ऐसा बयान दे दिया है जिस पर सियासत मची हुई है। भाजपा नेताओं ने इस बयान की जमकर निंदा की है। जेपी नड्डा के बाद अब बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने सोनिया गांधी के बयान पर संजय तंज कसा है।
संजय जायसवाल ने कसा तंज
संजय जायसवाल ने सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि,”राष्ट्रपति का अभिभाषण देश के विकास कार्य और सरकार का लेखा-जोखा होता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश इतनी तरक्की और विकास कर रहा है कि उनके खिलाफ सोनिया गांधी एक भी शब्द नहीं ढूंढ पाई तो उन्होंने इस देश को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि उनकी मानसिकता राज परिवार वाली है।”
द्रौपदी मुर्मू को लेकर क्या बोली सोनिया गांधी
संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के ‘Poor Lady’ यानी बेचारी महिला तंज को राष्ट्रपति भवन दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सोनिया गांधी के इस बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है और उनके इस बयान की कड़ी निंदा कर रही है
No comments:
Post a Comment