Saraswati Mantra for Students: मां सरस्वती को विद्या, वाणी और संगीत की देवी माना जाता है। माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी (Basant Panchami) का त्योहार आता है। इस साल बसंत पंचमी 3 फरवरी 2025 (Basant Panchami 2025 Date) को आएगी।
यदि आपका बच्चा भी पढ़ाई में कमजोर है या उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो आप बसंत पंचमी पर ये उपाय जरूर करें। साथ ही जानते हैं इस दिन के मां सरस्वती के मंत्र (Saraswati Mantra List) कौन से हैं, बसंत पंचमी पर क्या (Basant Panchami Daan) दान करना चाहिए।
बसंत पंचमीं पर बच्चों को कराएं इस मंत्र का जाप
ज्योतिषाचार्य के अनुसार बसंत पंचमी पर बच्चों को ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप कराना चाहिए। इसका अर्थ है “सरस्वती को प्रणाम”, जो वाणी, संचार, कविता और संगीत की देवी हैं।
बसंत पंचमी पर करें ये भी उपाय
बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती के लिए खास होता है। इस दिन मां सरसवती की कृपा पाने के लिए जरूरतमंदों को किताब और कलम का दान करना चाहिए।
इससे इससे वाणी दोष (Vani Dosh ke Upay) दूर होकर बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ती है। साथ ही बच्चों का अध्यात्म में मन भी लगता है।
मां सरस्वती के मंत्र
1- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः
2- ॐ सरस्वत्यै नमः
No comments:
Post a Comment