Aaj ka Rashifal: 7 फरवरी का दिन मेष के लिए लेकर आएगा तरक्की, मिथुन को लाभ वृद्धि के योग - Newztezz

Breaking

Friday, February 7, 2025

Aaj ka Rashifal: 7 फरवरी का दिन मेष के लिए लेकर आएगा तरक्की, मिथुन को लाभ वृद्धि के योग

 


7 Feb 2025 Aaj ka Rashifal:  7 फरवरी शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए बदलाव लेकर आएगा। मेष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन तरक्की लेकर आएगा। तो वहीं मिथुन राशि वालों को लाभ वृद्धि के योग बन रहे हैं। 7 फरवरी को आपकी राशि में क्या खास रहने वाला है इस​के लिए पढ़ें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal ) ।

मेष राशि का राशिफल

मेष राशि वालों का मन परेशान हो सकता है। मन में निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे। क्रोध से बचने की सलाह आपको दी जा रही है। अगर नौकरी पेशा हैं तो आपको अफसरों का सहयोग मिल सकता है। तरक्की के अवसर हाथ लगेंगे।

वृष राशि का राशिफल

इन जातकों को वाणी में मधुरता आएगी। मन आपका अशांत रह सकता है। आत्मसंयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो परीक्षा में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान देने की सलाह आपको दी जा रही है।

मिथुन राशि का राशिफल

इन जातकों का मन अशांत रहेगा। आपको संयम से काम करने की सलाह दी जा रही है। व्यर्थ के क्रोध से बचेंगे तो सही रहेगा। बातचीत में भी बेलेंस बनाकर चलें। व्यापारियों के लिए दिन कारोबार में भागमभागी वाला रहेगा। लाभ में वृद्धि के योग हैं।

कर्क राशि का राशिफल

कर्क राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। मन आपका परेशान रह सकता है। मानसिक उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। आपके दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन के योग बनेंगे।

सिंह राशि का राशिफल

आपको भी संयम से काम लेन होगा। धैर्य से काम लें। हो सकता है मित्र के साथ पार्टनरशिप में काम करें। लाभ बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि का राशिफल

कन्या राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो परिणाम पक्ष में रहेंगे। लेखन आदि कार्यों से मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि का राशिफल

इन जातकों का मन शांत रहेगा। मन प्रसन्नता रहेगा। भावनाओं को वश में रखने की सलाह आपको दी जा रही है। परिवार का साथ मिलेगा। ​स्टूडेंट के लिए सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि का राशिफल

इन जातकों को मानसिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कारोबारियों का मन प्रसन्न करेगा। व्यापार में विस्तार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं। माता-पिता का साथ आपको मिलेगा।

धनु राशि का राशिफल

इन जातकों का मन थोड़ा परेशान हो सकता है। यही कारण है ​कि आपके आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। इसलिए आपको संयत रहने की सलाह दी जा रही है। बातचीत में संतुलन बनाना होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि का राशिफल

ये जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मन आपका अशांत रह सकता है। मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें। माता की सेहत का ध्यान आपको रखना होगा। नौकरीपेशा हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि का राशिफल

कुंभ राशि वालों का मन अशांत रह सकता है। आपको धैर्य से काम करने की सलाह दी जा रही है। इमोशन को कंट्रोल करके रखें। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे के प्रभाव से कारोबार बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन राशि का राशिफल

इन जातकों के मन में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी। यदि आप कारोबारी हैं तो आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपको संतान सुख में वृद्धि होने के योग हैं। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अगर नौकरीपेशा हैं तो आप पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

No comments:

Post a Comment