Exit Polls : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 70 सीटों पर 5 फरवरी को चुनाव हुए। ऐसे में आज एग्जिट पोल के नतीजे भी आ चुके है। एग्जिट पोल के नतीजों में ज्यादातर पोल्स ने भाजपा (BJP) की सरकार बना दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) अपनी हैट्रिक जीत से चूकती हुई नजर आ रही है। हालांकि कुछ एग्जिट पोल (Exit Poll) आम आदमी पार्टी की वापसी का अनुमान लगा रहे हैं और कुछ टक्कर का मुकाबला बता रहे हैं। जिसके बाद जनता अब फाइनल नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
गलत साबित हुई एग्जिट पोल की भविष्यवाणी
बता दें कि, साल 2020 के दिल्ली चुनावों में अधिकांश एग्जिट पोल की भविष्यवाणियां गलत साबित हुई थी। हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में भी एग्जिट पोल गलत साबित हुए। जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग द्वारा देर रात वोटों का आंकड़ा जारी किया जिसके मुताबिक, दिल्ली में इस बार 60.40 फीसदी वोट पड़े और 2020 के विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा 62.55 फीसदी था। इन आकंड़ों से ये बात साफ है कि दिल्ली में पिछली बार के मुकाबले इस साल 2.15 फीसदी कम वोट पड़े हैं। अगर 2013, 2015 विधानसभा चुनाव के भी आंकड़ो को देखें तो इस बार सबसे कम वोटिंग हुई है। इसका मतलब है कि 2013 के बाद से सबसे कम वोटिंग इस साल (2025) के चुनाव में हुई है।
ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका कांग्रेस-AAP का साथ
आम आदमी पार्टी का उदय 2013 में हुआ था और AAP ने पहली बार चुनाव 2013 में ही लड़ा। उस वक्त चुनाव में 2008 की तुलना में करीब 8 फीसदी वोटिंग ज्यादा हुई थी। इसके कारण से कांग्रेस हारी थी और AAP को फायदा हुआ था। नतीजों का असर त्रिशंकु विधानसभा था। चुनाव के बाद कांग्रेस और AAP ने मिलकर सरकार बनाई थी मगर यह ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकी। 2015 के किसी भी एग्जिट पोल ने AAP को 60 सीटों का आंकड़ा पार करते नहीं दिखाया था और उस वक्त केवल एक ही भविष्यवाणी की गई थी कि पार्टी 50 से ज़्यादा सीटें जीतेगी। एक्सिस माई इंडिया सर्वे ने AAP के लिए 53 सीटों का अनुमान लगाया था और यह वास्तविक नतीजों के सबसे करीब था।
कांग्रेस ने एक भी सीट पर नहीं खोला था खाता
साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आठ एग्जिट पोल ने 54 सीटों के साथ AAP की शानदार जीत की भविष्यवाणी की थी, BJP को 15 सीटों पर और कांग्रेस को लगभग शून्य पर रखा था। एग्जिट पोल की सटीकता पहले की तुलना में काफी बेहतर साबित हुई थी, क्योंकि AAP ने 62 सीटों और BJP ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस ने एक भी सीट पर खाता नही खोला था।
No comments:
Post a Comment