Ranveer Allahbadia : स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना पर शो में अश्लील कंटेंट परोसने पर मुंबई पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद अब असम पुलिस ने भी बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल शो में अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और अन्य के खिलाफ असम पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर ली है।
असम सीएम ने दी जानकारी
आपको बता दें इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ‘एक्स’ पर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- गुवाहाटी पुलिस ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लीलता को बढ़ावा देने वाले यूट्यूबर्स और इन्फ्लूएंसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों में आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना जैसे कई पॉपुलर लोग शामिल हैं। इन पर गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने साइबर पीएस केस नंबर 03/2025 के तहत बीएनएस 2023 की धारा 79/95/294/296 के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट, 2000 की धारा 67, सिनेमैटोग्राफ एक्ट 1952 की धारा 4/7 और महिलाओं का अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में जांच पड़ताल अभी चल रही है।
भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 296
यह धारा अश्लील कृत्य और गानों के लिए लगाई जाती है। इस धारा के तहत जो कोई भी, दूसरों को परेशान करने के लिए किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई अश्लील कृत्य करता है; या किसी सार्वजनिक जगह पर या उसके आस-पास कोई अश्लील गीत, गाथा या शब्द गाता, सुनाता या बोलता है, उसे तीन महीने तक की अवधि के लिए कारावास या एक हजार रुपये तक के जुर्माने या दोनों से दंडित किया जा सकता है।
विवादित क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल
आपको बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया अपने पॉडकास्ट ‘बीयरबाइसेप्स’ के लिए मशहूर हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड में यूट्यूबर ने एक कंटेस्टेंट से बेहद विवादित सवाल पूछा, ‘क्या आप पैरेंट्स को जीवन भर सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे या एक बार इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?’ शो का विवादित क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग रणवीर के कमेंट को बेहद शर्मनाक, भद्दा और अश्लील बता रहे हैं।
No comments:
Post a Comment