सऊदी अरब के वजूद पर संकट, मुस्लिम देश में आई आपदा - Newztezz

Breaking

Sunday, February 9, 2025

सऊदी अरब के वजूद पर संकट, मुस्लिम देश में आई आपदा

 


Declining Birth Rate : एक समय विश्व की बढ़ती जनसंख्या से घबराकर दुनियाभर के कई मुल्क जनसंख्या नियंत्रण के तमाम तरीकों से अपने देश की जनसंख्या को नियंत्रण करने में जुट गए थे। जिसके बाद दुनियाभर के कई देश इस समय लो फर्टिलिटी रेट और गिरती जनसंख्या की समस्या से जूझ रहें हैं। कुछ देशों के साथ साथ अब इस लिस्ट में खाड़ी देश सऊदी अरब भी शामिल हो गया है। सऊदी अरब में तेलों का भंडार है, दुनियाभर से लोग यहां पैसा कमाने जाते हैं। यह देश अपने आप में काफी समृद्ध है, लेकिन अब यह देश जन्म दर के गिरने की समस्या से जूझ रहा है। गिरते जन्मदर से अब यह देश भी परेशान हो गया है और अब जनसंख्या बढ़ाने के उपाय खोजे जा रहे हैं।

घटते जन्म दर का शिकार है सऊदी अरब

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए यहां के एक अखबार में एक लेखक मन्सूर अल दबन ने सऊदी अरब में घटते जन्म दर की समस्या को उजागर किया है। सऊदी अरब के इस लेखक का मानना है कि यह खाड़ी देश तेजी से घटते जन्म दर की समस्या से जूझ रहा है। इस समस्या को गंभीरता से न लेने पर भविष्य में सऊदी अरब का अस्तित्व भी खत्म हो सकता है। आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 तक सऊदी में जन्म दर 67 फीसदी था, जो 1950 की तुलना में काफी कम था। 1950 में 1 हजार लोगों के बीच 53.34 बर्थ रेट था। वहीं साल 2023 में यह गिरकर 15.7 फीसदी हो गया, जो उससे पिछले साल के मुकाबले 2.88 प्रतिशत कम था। लगातार गिरते जन्मदर के कारण इस देश में जनसंख्या के विलुप्तीकरण का खतरा पैदा हो गया है।

अरब देशों में घट रही फर्टिलिटी

अल-दबन ने संयुक्त अरब अमीरात की शारजाह यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में यहां की घटती जा रही फर्टिलिटी के बारे में जानकारी दी गई है। जिसमें शोधकतार्ओं ने अरब देशों में साल 2011-2021 के बीच फर्टिलिटी को लेकर रिसर्च किया, और पाया कि बच्चे पैदा करने में देरी और शादी करने की अनिच्छा के कारण अरब देशों में यह समस्य बढ़ रही है। साल 2100 से पहले इसका समाधान निकलना जरूरी है। नहीं तो इस देश की घटती जनसंख्या के कारण यह विलुप्तप्राय हो सकती है।

महिलाओं में गिर रही फर्टिलिटी

लगातार घटती जा रही सऊदी अरब के महिलाओं की फर्टिलिटी चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले साल तक सऊदी अरब की जनसंख्या पहले 389,300 थी, जिनमें प्रवासियों की संख्या 1 मिलियन थी। सऊदी महिलाओं के लिए फर्टिलिटी रेट प्रति 1,000 महिलाओं पर 2.7 जन्म है। वहीं गैर सऊदी में यह 0.8 है। इससे पहले 2011 में, सऊदी महिलाओं का फर्टिलिटी रेट 3.8 दर्ज किया गया था। घटता बर्थ रेट खाड़ी देश के लिए चिंता का विषय बना है।

No comments:

Post a Comment