Mahakumbh 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंच गई हैं, जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर सुबह 9:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद, वह अरैल पहुंचीं और अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यपाल के साथ संगम स्नान के लिए रवाना हो गई हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू का आस्था स्नान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने महाकुंभ में स्नान करने का निर्णय लिया है। इससे पहले, 1954 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान पवित्र स्नान किया था। इस प्रकार, राष्ट्रपति मुर्मू का यह स्नान एक ऐतिहासिक क्षण है, जो देशवासियों के लिए श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बनेगा। राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने राष्ट्रपति के काफिले के रूट पर कई सुरक्षा घेरों को लागू किया है। प्रयागराज के संगम क्षेत्र में एनएसजी कमांडो, एसपीजी और स्थानीय पुलिस को तैनात किया गया है।
राष्ट्रपति मुर्मू का प्रयागराज दौरा
द्रौपदी मुर्मू सुबह संगम नोज़ पहुंचकर त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगी।
अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगी।
डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन।
शाम 5:45 बजे राष्ट्रपति मुर्मू प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
No comments:
Post a Comment