आज खत्म होगा दिल्ली के नए CM का सस्पेंस, किसके नाम पर लगेगी मुहर! - Newztezz

Breaking

Wednesday, February 19, 2025

आज खत्म होगा दिल्ली के नए CM का सस्पेंस, किसके नाम पर लगेगी मुहर!

 


Delhi New CM : आज शाम (19 फरवरी) देश की राजधानी दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। दिल्ली में नए CM को लेकर कई नाम चर्चाओं का हिस्सा बने हुए हैं जिसमें पहला नाम प्रवेश वर्मा का है। हर कोई दिल्ली की गद्दी पर नया चेहरा देखने का इंतजार कर रहा है। ऐसे में आज शाम दिल्ली के नए CM का सस्पेंस खत्म होने जा रहा है। आज BJP दिल्ली के नए CM के नाम पर मुहर लगाने की पूरी तैयारी में है। बता दें कि पार्टी की विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय करने के बाद कल रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा।

प्रवेश वर्मा का नाम CM की लिस्ट में सबसे आगे

जब से दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं तब से हर किसी को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का इंतजार है। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री कौन होंगे इस पर कई नामों की चर्चाएं चल रही हैं। दिल्ली के नए CM की लिस्ट में सबसे ऊपर प्रवेश वर्मा का नाम है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर प्रवेश वर्मा को फिलहाल सीएम रेस में फ्रंटरनर माना जा रहा है। प्रवेश वर्मा के बाद दूसरा नाम रेखा गुप्ता का है, जिन्होंने शालीमार बाग से जीत हासिल की है। रेखा गुप्ता दिल्ली बीजेपी की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। CM की लिस्ट में तीसरा नाम विजेंद्र गुप्ता का है जिन्होंने रोहिणी सीट से हैट्रिक लगाई है। वहीं दावेदारों में एक नाम आशीष सूद का भी शामिल है जो जनकपुरी सीट से विधायक हैं।

Google पर ट्रेंड कर रहे ये नाम

दिल्ली के नए सीएम की रेस में जो नाम सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे हैं वो रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा है। नतीजों के बाद से प्रवेश वर्मा आगे बताए जा रहे हैं। शायद इसी के कारण X (पहले टि्वटर) पर उनके सबसे ज्यादा 17 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स बढ़े हैं। रेखा गुप्ता और बाकी दावेदारों का नंबर इसके बाद है लेकिन X पर पोस्ट के आधार पर रेखा गुप्ता प्रवेश वर्मा से आगे हैं। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा जिसे लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर है।

No comments:

Post a Comment