Sonu Nigam ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल, बोले- ‘मेरे परिवार और मेरी जिंदगी खतरे…’ - Newztezz

Breaking

Tuesday, February 4, 2025

Sonu Nigam ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल, बोले- ‘मेरे परिवार और मेरी जिंदगी खतरे…’

Sonu Nigam: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दी है। दरअसल, सोनू निगम का एक ऐसा पोस्ट सामने आया है, जिसे देखकर फैंस भी घबरा गए हैं। सिंगर को ये तक कहना पड़ गया कि उनकी और उनके परिवार के सदस्यों की जान खतरे में हैं। इस दौरान उन्होंने कानून पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह एक्स पर नहीं हैं और उनके नाम से बनाया गया अकाउंट फर्जी है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, उस एक्स अकाउंट से Sonu Nigam की द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात वाली तस्वीर साझा की गई थी, जिसके साथ कैप्शन में लिखा था, ‘जय जगन्नाथ। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महोदया हमारे राष्ट्र की गौरव हैं। इसको लेकर सोनू निगम ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर बताया कि वह एक्स पर नहीं हैं और उनके नाम से बनाया गया अकाउंट फेक है, जिसके जरिए उनके बारे में जानकारियां साझा की जा रही हैं। ऐसे में उस पोस्ट के जरिए के बीच भ्रम पैदा किया जा रहा है।

सिंगर ने आगे कहा, ‘क्या आप सोच सकते हैं कि ये आदमी मेरे नाम और क्रेडिबिलिटी के साथ किस हद तक खिलवाड़ कर रहा है? हमारी कोई गलती नहीं है और प्रेस, प्रशासन, सरकार, कानून, जो इस बारे में जानते हैं, वे सभी चुप हैं। कुछ होने का इंतजार कर रहे हैं और फिर संवेदना व्यक्त करेंगे।’ शुक्रिया।’

एक्स पर नहीं हैं Sonu Nigam

बता दें कि Sonu Nigam ने साल 2017 में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करते हुए ट्वविटर छोड़ दिया था। हाल ही में अपने एक शो के दौरान सोनू निगम को दर्द में कराहते हुए देखा गया था। उनकी हालत देखकर फैंस भी परेशान हो गए थे। इसके बाद सिंगर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने का मौका भी मिला। सोनू निगम ने इस दौरान परफॉरमेंस भी दी।

No comments:

Post a Comment