विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के लिए 1 मार्च को ही क्यों चुना गया? यहां जानें इतिहास - Newztezz

Breaking

Saturday, March 1, 2025

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के लिए 1 मार्च को ही क्यों चुना गया? यहां जानें इतिहास


World Civil Defence Day : पूरे विश्व में नागरिकों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। आए दिन लोगों को किसी न किसी चीज को लेकर अपनी सुरक्षा का डर सताता है। इसी को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) द्वारा नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर साल 1 मार्च को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस (World Civil Defence Day) मनाया जाता है, जब पूरी दुनिया का ध्यान नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों पर केंद्रित होता है। विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस का उद्देश्य मुख्य रूप से लोगों को यह बताना और सिखाना है कि वे दुर्घटनाओं और आपदाओं जैसी स्थितियों से कैसे निपट सकते हैं और उनके लिए कैसे तैयार हो सकते हैं। विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मुख्य रूप से उन लोगों का सम्मान करने के लिए है जो नागरिक सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं में काम करते हैं।

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस का इतिहास

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस की शुरुआत अंतरर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) द्वारा की गई थी, जो हर साल इस दिन से जुड़ी गतिविधियां आयोजित करता है। यह दिन आपदाओं के दौरान नागरिक सुरक्षा सेवाओं द्वारा किए गए प्रयासों को सम्मानित करने के लिए भी मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को दुर्घटनाओं या आपदाओं के दौरान आत्म-सुरक्षा और बचाव उपायों की अहमियत के बारे में बताना भी है। बता दें कि, अंतरर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना 1931 में सर्जन-जनरल जॉर्ज सेंट-पॉल ने की थी।

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस का महत्त्व क्या है?

नागरिक सुरक्षा का मतलब है लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए उन्हें रोकथाम, तैयारी के कौशल को सिखाना। 1972 में, ICDO के सदस्य देशों द्वारा संगठन के संविधान को मंजूरी दी गई थी जो 1 मार्च 1972 को लागू हुआ था। समय के साथ, इस संगठन का नाम बदलकर वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) रखा गया है। जो अब एक अंतर-सरकारी संगठन बन गया है और इसका उद्देश्य जीवन, संपत्ति और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

No comments:

Post a Comment