स्पेस में अपने साथ भगवान गणेश को लेकर गई थी सुनीता विलियम्स, भाभी से मंगवाई थी महाकुंभ की तस्वीरें - Newztezz

Breaking

Wednesday, March 19, 2025

स्पेस में अपने साथ भगवान गणेश को लेकर गई थी सुनीता विलियम्स, भाभी से मंगवाई थी महाकुंभ की तस्वीरें

 


Sunita Williams Return: भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद नासा की अंतरिक्ष यात्रा से आखिरकार धरती पर लौट आई है। लंबे समय तक स्पेस स्टेशन में रहने के बाद भी सुनीता विलियम्स को भारत याद आता रहा। सुनीता विलियम्स के धरती पर लौटने से भारत में भी खुशी की लहर है। वही सुनीता की धरती वापसी पर उनका परिवार भी काफी खुश हैं। वही सुनीता की भाभी ने बताया कि सुनीता अपने साथ स्पेस पर भगवान गणेश की मूर्ति को ले गई थी।

महाकुंभ का नाम सुनकर काफी खुशी सुनीता विलियम्स

सुनीता विलियम्स की भाभी फाल्गुनी पंड्या ने बताया कि जब उनकी सुनीता विलियम्स से बात हुई तब उन्होंने महाकुंभ जाने की बात सुनीता को बताइए तब सुनीता महाकुंभ का नाम सुनकर काफी खुश हो गई थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी भाभी से महाकुंभ की तस्वीरें भेजने के लिए भी कहा था। सुनीता की भाभी फाल्गुनी ने बताया कि जब सुनीता स्पेस पर गई थी तब वह आपके साथ भगवान गणेश की मूर्ति ले गई थी भगवान गणेश को वह बहुत लकी मानती हैं। वह पहले भी अंतरिक्ष यात्रा के समय अपने साथ भगवद्गीता, शिव और ओम लेकर गई थी।

भारत से भी प्यार करती है सुनीता

सुनीता की भाभी ने बताया कि वह भारत देश से जुड़ी हुई है। भारत और भारत वासियों से बहुत प्यार करती हैं। सुनीता विलियम्स बहुत ही आध्यात्मिक हैं। आपको बता दे सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर पीट 9 महीने 14 दिन से अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन पर फंसे हुए थे। आखिरकार वह बुधवार 19 मार्च सुबह 3:28 पर धरती पर आ गई है। वह अंतरिक्ष से 17 घंटे का सफर तय करने के बाद धरती पर पहुंची है। सुनीता को स्ट्रेचर पर बाहर निकाला गया।

No comments:

Post a Comment