सेहत के लिए फायदेमंद है अंजीर का पानी, जानिए कब और कैसे इस्तेमाल करें - Newztezz

Breaking

Saturday, March 1, 2025

सेहत के लिए फायदेमंद है अंजीर का पानी, जानिए कब और कैसे इस्तेमाल करें

 


अंजीर का सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है इसमें कई गुण छुपे होते हैं। अंजीर का सेवन हम फल या फिर ड्राई फ्रूट्स दोनों तरीके से कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार देखा जाए तो अंजीर सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर देता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी की अंजीर खाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। अंजीर का पानी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

हृदय रोग 

अंजीर के पानी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। अंजीर का पानी हृदय से जुड़ी सभी बीमारियों को दूर करता है। अंजीर के पानी में मिलने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल की बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है।

हड्डियों मजबूत

अंजीर का पानी हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कैल्शियम का यह एक बहुत अच्छा स्रोत है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए यह एक बेहतरीन टॉनिक है जो जोड़ों के दर्द से भी राहत देता है। 

कब्ज

कब्ज एक ऐसी समस्या है जो ज्यादातर लोगों को परेशान करती है। आपको अपनी डाइट में अंजीर के पानी को शामिल कर लेना चाहिए इस तरह से आपका पेट साफ हो जाता है। अंजीर का पानी पीने से मल त्याग होता है और पेट एकदम साफ हो जाता है। 

खून की कमी

अंजीर का पानी सूजन से आराम दिलाता है इस तरह से खून की कमी नहीं होती है। अंजीर के पानी का सेवन करने से फेफड़ों को शक्ति मिलती है और शरीर में खून बना रहता है। 

कब और कैसे करें सेवन 

आपको रोजाना दो से तीन अंजीर के टुकड़ों को पानी में भिगो देना चाहिए। सुबह उठने के बाद पानी को उबालकर आधा कर लीजिए और पी लीजिए। पानी के अंदर का अंजीर आपको चबाकर खा जाना है। अंजीर का सेवन इस तरह से करने से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

No comments:

Post a Comment