रूस से डील करना यूक्रेन से ज़्यादा आसान है! ट्रंप ने जताया भरोसा - Newztezz

Breaking

Saturday, March 8, 2025

रूस से डील करना यूक्रेन से ज़्यादा आसान है! ट्रंप ने जताया भरोसा


 Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप(Trump) ने एक बार रूस-युक्रेन युद्ध पर बयान दिया है। ट्रंप बोले कि रूस के साथ शांति वार्ता करना यूक्रेन के मुताबिक काफी आसान है। उन्होनें अपने बयान मैं यह भी बताया कि उन्हे पुतिन के ऊपर भरोसा है और पुतिन युद्ध खतम करना चाहते है। बता दें कि युक्रेन-रूस का युद्ध तीन साल से चल रहा है और इसी मुद्दे पर ट्रंप बयान दे रहे है।

क्या बोले ट्रंप(Trump)

ट्रंप (Trump)ने व्हाइट हाउस केप्रेस कॉनफ्रेंस में ट्रंप बोले कि वे पुतिन पर भरोसा करते है और उनके लिए युक्रेन से निपटना कठिन हो रहा है क्योकिं ज्यादा विक्लप है नही. रूस के साथ डील करना आसान हो सकता है। हम युक्रेन पर काफी दबाव बना रहे जिससे युद्ध जल्द खत्म हो सके। दरअसल यूक्रेन पिछने तीन साल से रूस से युद्ध लड़ रहा है और अमेरिका से मदद की उम्मीद कर रहा है। ट्रंप ने अमेरिका से दाने वाली सैन्य और खुफिया मदद पर रोक लगा दी है जिससे युक्रेन पर दबाव बनें और वह बातचीत के लिए तैयार हो जाए।

ट्रंप-पुतिन के अच्छे रहे संबंध: ट्रंप(Trump)

शुक्रवार को रूस पर लगाए गए प्रतिबंधो के बावजूद ट्रंप बोले कि उन्हे समझ आ गया है कि पुतिन नें रातो रात बड़े पैमाने पर यूक्रेन में बमबारी क्यों की। ट्रंप नें कहा कि “मुझे लगता है कि पुतिन वही कर रहे है जो इस पद पर और भी कोई व्यक्ति अभी करता, मेरे पुतिन के साथ अच्छे संबंध रहे है और आप जानते है कि वह युद्ध को रोकना चाहते है।” अमेरिकी राष्ट्रपति नें बोला कि उन्हे लगता है कि जितना होना चाहिए, पुतिन उससे भी ज्यादा उदार होने जा रहे है और यह अच्छी बात है। ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अपने पश्चमी देशो से मदद मांगने के फैसले पर अड़े रहेंगे तो अमेरिका की ओर से मदद बंद हो सकती है।

No comments:

Post a Comment