Chahal New Girlfriend: मिस्ट्री गर्ल के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दिखे युजवेंद्र चहल, क्या यही है नई गर्लफ्रेंड ! - Newztezz

Breaking

Monday, March 10, 2025

Chahal New Girlfriend: मिस्ट्री गर्ल के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दिखे युजवेंद्र चहल, क्या यही है नई गर्लफ्रेंड !

 


Chahal New Girlfriend: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। जैसे ही कैमरे ने उन दोनों के ऊपर फोकस किया तो सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। दोनों के फोटो वायरल हो गए। फैंस मिस्ट्री गर्ल को चहल की नई गर्लफ्रेंड बताने लगे। आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन है ?

युजवेंद्र चहल के साथ RJ महवश

युजवेंद्र चहल के साथ मैच देखने वाली मिस्ट्री गर्ल और कोई नहीं बल्कि इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर RJ महवश हैं। पिछले साल दोनों ने साथ में क्रिसमस सेलिब्रेट किया था। दोनों की फोटो तब भी वायरल हुई थी।

क्या RJ महवश को डेट कर रहे हैं चहल

कुछ दिन पहले ये अफवाह उड़ी थी कि धनश्री वर्मा से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल RJ महवश को डेट कर रहे हैं। तब RJ महवश ने इस बात को सिरे से खारिज किया था। स्टेडियम में दोनों को दोबारा साथ देखकर फैंस ने फिर से अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल के साथ छाए चहल

स्टेडियम में युजवेंद्र चहल और RJ महवश को साथ देखकर फैंस ने अलग-अलग रिएक्शन दिए। किसी ने पूछा कि ये लड़की कौन है। किसी ने कहा कि चहल भाई तो खिलाड़ी निकले।

No comments:

Post a Comment